किश्तवाड़। जिले में वीरवार को कोरोना के चारा नए मामले मिल हैं। इनमें दो स्थानीय और दो दूसरे जिलों से आने पर मिले हैं। कुछ दिनों से लगातार शहर में कुछ जगहों पर कोरोना के टेस्ट किए जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि चार चिनार के पास टेस्ट में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और एक जिला अस्पताल में संक्रमित मिला है। इनमें एक स्थानीय महिला, एक एसबीआई कर्मी और एक एनएचपीसी कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी को होम आईसोलेशन में रखा गया है। इसी के साथ अब जिले में कोरोना के 14 मामले हो गए हैं। अभी तक संक्रमण से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने जनता से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।