किश्तवाड़। जिले में सोमवार को कोराना के चार नए मामले सामने आए हैं। इनमें सभी स्थानीय हैं। इसके साथ ही जिले में मौजूदा समय में संक्रमितों का आंकड़ा 16 पहुंच गया है। वहीं, सोमवार को चार और लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। महामारी के चलते जिले में अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है।