रियासी। पुलिस ने चार लोगों से हेरोइन बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस स्टेशन में चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस स्टेशन रियासी की एक टीम ने आईआरपी चौक में पुष्पेंद्र सिंह उर्फ बदर निवासी गीता नगर को 5.10 ग्राम हेरोइन, बारादरी ब्रिज-रियासी लिंक रोड पर नाका ड्यूटी के दौरान सुदर्शन सिंह निवासी पलापड़ी से 6.730 ग्राम हेरोइन, कृषि विज्ञान केंद्र के पास लगाए गए नाके पर मानिक ठाकुर निवासी डीडी भंगाल कटड़ा के पास से 2.55 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा ज्योतिपुरम पुलिस चौकी की एक टीम ने ज्योतिपुरम बिड्डा मार्ग पर नाके दौरान एक कार को रोका। चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे काबू कर लिया गया। मोहम्मद हजम निवासी ठाकराकोट से 2.77 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।