फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नशा तस्करी रोकने के लिए पुलिस की मुहिम जारी है। रविवार को हाउसिंग कॉलोनी और सुभाष नगर क्षेत्र से पुलिस ने 30 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवती सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस के गश्ती दल से बचने का प्रयास कर रहे दो लोगों को हाउसिंग कॉलोनी से और तीन को सुभाष नगर से गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान सोहन सिंह निवासी नरसू नाला, अनिल वर्मा निवासी हाउसिंग कॉलोनी उधमपुर, विकास ठाकुर निवासी वार्ड 17 उधमपुर, रोहित शर्मा निवासी सैलां तालाब (उधमपुर) और शहीना शाह निवासी नगरोटा, उधमपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें