डोडा। डोडा जिले के ठाठरी क्षेत्र में वीरवार सुबह करीब 10 बजे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। एक अधिकारी के अनुसार गांव चीडा से ठाठरी जाते समय ईको वाहन (जेके06सी 1947) सड़क से फिसलकर बीस फीट नीचे गिर गई। इस दौरान वाहन में सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्हें तत्काल पीएचसी ठाठरी ले जाया गया, जहां मरहम पट्टी के बाद घर छुट्टी दे दी गई। संवाद