फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से घायल जवानों के पुलिस ने दर्ज किए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। देविका घाट पर स्थित कम्यूनिटी हॉल में आईटीबीपी के जवानों में हुए गोलीकांड के मामले में मंगलवार को पुलिस ने घायल हुए तीनों जवानों के बयान दर्ज किए। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि जवानों ने अपने बयानों में क्या बताया? इसका खुलासा सप्ताह भर में हो सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार दोपहर को कम्यूनिटी हॉल में संदिग्ध परिस्थितियों में गोलियां चली थीं। इस गोलीकांड में एक आईटीबीपी जवान की मौत हो गई थी, जबकि तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुरू में तो तीन जवानों को गोली मारने के बाद जवान द्वारा खुदकुशी करने का मामला लगा था। लेकिन, जब पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला संदिग्ध लगा और हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
मंगलवार को तीन दिन के बाद हालत में सुधार होने पर पुलिस ने तीनों घायल जवानों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस को जब जवानों की हालत में सुधार होने की जानकारी मिली तो जांच टीम ने मिलिट्री अस्पताल पहुंचकर तीनों जवानों के बयान दर्ज किए। जवानों ने बयान क्या बताया, पुलिस इसका जल्द खुलासा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि मारे गए जवान ने आत्महत्या की है या उसकी मौत किसी दूसरे जवान के गोली चलाने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें