उधमपुर। रठियान गोल मेला क्षेत्र के समीप झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। क्षेत्रवासियों का कहना था कि आग रिहायशी इलाके के समीप झाड़ियों में लगी थी। जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग के कारणों का पता तो नहीं चल पाया है। बड़ा नुकसान होने से बच गया। संवाद