फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कपड़े की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के धार रोड इलाके में शनिवार सुबह कपड़े की दुकान में आग लग गई। जब लोगों को इसका पता चला तो तुरंत दुकान के मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक काफी सामान जल गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे कुछ लोगों ने कपड़े की दुकान के अंदर से धुंआ निकलता देखा। लोगों ने इसके बारे में तुरंत दुकान के मालिक को सूचित किया और साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ मिनट के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। करीब घंटा मशक्कत करने के बाद आग पर पर काबू पाने में कामयाबी मिल गई, लेकिन तब तक अंदर रखा ज्यादातर सामान जल गया था।
वहीं, मौके पर मौजूद व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी और सुमित मगोत्रा ने बताया कि आग लगने से दुकानदार का नुकसान लाखों में हुआ है। दमकल विभाग ने आग के दूसरी दुकानों तक पहुंचने से पहले की काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें