चिनैनी। बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों पर प्रशासन का रवैया सख्त हो गया है। हर रोज कई लोगों को बिना मास्क पहनने पर जुर्माना किया जा रहा है।
शनिवार को भी चिनैनी पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न जगहों पर नाके के दौरान बिना मास्क घूम रहे लोगों को जुर्माना किया। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड, मेन चौक और बाजारों में पुलिस टीम द्वारा नजर रखी गई और जो भी बिना मास्क लगाए नजर आया उस पर तुरंत कारवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने नौ लोगों को बिना मास्क लगाए जाने पर 17 सौ रुपये जुर्माना करने के साथ ही सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कोराना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए दिशानिर्देशों का पालन करने की हिदायत दी।