शहीदी क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मौजूद खिलाड़ी। स्रोत : पुलिस
- फोटो : udhampur
डोडा। डोडा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाट में फियरलेस नाइट टीम डोडा और अमीरा नगर भद्रवाह टीम के बीच क्रिकेट मैच हुआ।यह टूर्नामेंट शहीदों की याद में करवाया गया।अमीरा नगर भद्रवाह टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 144 रन बना। इसे फियरलेस नाइट टीम डोडा ने पूरा कर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। ओपनिंग जोड़ी की ओर से कप्तान विकास ने 2 गेंदों में 6 रन, जबकि अजय कटोच ने 28 गेंदों में 42, नवीत ने 20 गेंदों में 42, सलमान शेख ने 9 गेंदों में 24 रन बनाए। संवाद