फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से किसानों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी क्षेत्र में हुई तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान नई फसल लगाने के लिए बारिश को अच्छा मान रहे हैं। इसके अलावा मौजूदा फसल के लिए भी लाभकारी बता रहे हैं। किसान सोम राज, मोहम्मद फारूक व अमरनाथ ने बताया बारिश से खेतों में खड़ी फसल लहलहा रही है। बारिश एक माह देरी से हुई है, जिससे फसल कमजोर हुई है। लेकिन इस पर्याप्त बारिश से फसल को लाभ मिलेगा। लहसुन को दस मई के बाद निकालना शुरू किया जाएगा, तो वहीं प्याज मई के अंतिम में निकाला जाएगा। इसके अलावा मटर, गोभी व आलू के लिए भी लाभकारी है। मक्के की बुआई के लिए फसल को मदद मिलेगी और टमाटर, कड़म, गोभी, मूली व बीनस को लगाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें