एसड़ीएम को सर्मिती चिन्ह देते हुए
- फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को एसडीएम अभिषेक शर्मा को स्थानीय लोगों और विभाग के लोगों ने विदाई दी। जिसमें उन्हें मां वैष्णो देवी की तीन पिंडियों का स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु, थाना प्रभारी सुनील शर्मा, रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव शर्मा, राकेश शर्मा, अरुण शर्मा, रिंकू दुबे, वार्ड सदस्य रवि नाग, विक्की पाधा, राज कुमार, आदि मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि वह कटड़ा के लोगों के प्यार और मोहब्बत के लिए ऋणी रहेंगे। संवाद