किश्तवाड़। जिले के उपमंडल छात्रू में मशरूम की खेती में तेजी आई है। इसके लिए सेना ने जिला प्रशासन के सहयोग से मशरूम खेती जागरूकता शिविर का आयोजन किया था। शिविर के दौरान युवाओं को बटन मशरूम की खेती और उत्पाद के विपणन के बारे में बताया गया था। इसके बाद 10 युवाओं का एक स्वयं सहायता समूह बनाया गया, जिन्हें मशरूम की खेती की विधि, भंडारण की तकनीक और इसके विपणन के बारे में जानकारी दी गई। रविवार को उन युवाओं ने आत्मनिर्भर वाले इस कदम को लेकर छात्रू में ही मशरूम को लेकर प्रदर्शनी लगाई। अब तक यहां के गांवों में युवाओं ने सौ पैकेट से अधिक मशरूम वितरित किया है, और 19 किलोग्राम मशरूम का उत्पादन किया है। संवाद