पौनी। स्थानीय यज्ञशाला में बने वीर स्तंभ पर पूर्व सैन्य कर्मियों ने दीपावली पर बलिदानियों को याद कर उनके नाम के दीये जलाकर दीपावली मनाई। सेना से सेवानिवृत्त जवान अजय शर्मा ने बताया कि सभी देशवासी घर में दीपावली मना रहे हैं तो इसका कारण यही है कि हमारे जवान सीमा पर दिन रात तैनात हैं। हम सब देश वासियों का कर्तव्य हैं कि जिन वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुतियां दी हैं उनके नाम का एक दीपक जरूर जगाएं। इस अवसर पर जीवन शर्मा, चमन शर्मा, रवींद्र कुमार व यज्ञशाला के मुख्य पुजारी सुनील दास, अनिल सोलन रवि प्रोच नसीब सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद