फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पूर्व विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Thu, 05 Jun 2025 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी घोरड़ी के पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र भगत ने चिनैनी का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने पूर्व विधायक के समक्ष कई समस्याओं को उजागर किया। लोगों ने बताया कि चिनैनी कस्बे में पानी की सप्लाई मैले पानी की हो रही है, जिससे बीमारियां फैलने का डर है। उन्होंने कहा कि अभी बरसात भी शुरू नहीं हुई है लेकिन पानी मैला होने से लोगों की समस्या बढ़ गई है। लोगों ने सड़क की समस्या भी उठाई और कहा कि चिनैनी से चंप्याड़ी, चिनैनी दोमेल से चिनैनी चौक तक सड़क की हालत काफी खराब है। सड़क की जल्द मरम्मत की जानी चाहिए। पूर्व विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को वह उच्च अधिकारियों के समक्ष रखेंगे और उन्हें हल करवाने का प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें