फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 11 में अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर परिषद ने वार्ड 11 के शिव नगर मोहल्ले में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर सड़क किनारे किए अवैध अतिक्रमण को हटाया। इस मौके पर वार्ड में जेसीबी लेकर पहुंची टीम ने लोगों द्वारा सड़कों की तरफ बनाई गेट की सीढ़ियां, दुकानों के अतिरिक्त ढांचे व अन्य प्रकार के अतिक्रमण पर जेसीबी का पीला पंजा चलाकर पूरी तरह से हटा दिया। साथ ही अन्य लोगों को भी हिदायत दी कि वह सड़कों पर किसी भी प्रकार को अवैध निर्माण या अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। टीम सदस्यों ने कहा कि नगर परिषद की ओर से शहर भर में अतिक्रमण विरोधी अभियान की शुरूआत की है, ताकि शहर की सड़कों-गलियों को अतिक्रमण से मुक्त करवाया जा सके। वहीं इस कारवाई से भड़के स्थानीय लोगों की ओर से नगर परिषद की बिना नोटिस की कारवाई को गलत ठहराते हुए जिला प्रशासन व नप के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें