डोडा। डीसी डोडा के निर्देशों के तहत कार्यकारी अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पुलिस कर्मियों और नगर परिषद के प्रवर्तन दल सहित अधिकारियों ने खेल स्टेडियम में अतिक्रमण की गई 17 मरला भूमि से कब्जा हटा दिया। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमणकारी गुलाम मोहम्मद मिंगू को राजस्व विभाग और नगर पालिका की ओर से नोटिस दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद उसने निर्माण जारी रखा। इसके अलावा स्टेडियम की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले सोलह अन्य व्यक्तियों को भी राजस्व विभाग द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं।