चिनैनी। मंगलवार की रात को व्यापार मंडल की बैठक से पहले करीब एक घंटे तक बिजली कट रहने पर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली कटौती पर रोक लगाए जाने की मांग की। यह प्रदर्शन व्यापार मंडल सचिव सुदेश चंद्र के नेतृत्व में हुआ। इसमें कहा गया कि दिन से लेकर रात तक कई बार बिजली के कट लगने के कारण व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि लोग बिजली का किराया समय पर देते हैं। इसके बावजूद लोगों को बिजली के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दिन के समय बिजली गुल होने से दुकानदारों का कार्य प्रभावित होता है और रात को वह जब घर जाते हैं तो भी बिजली कट हो जाती है। उन्होंने कहा कि बिजली कटों पर रोक नहीं लगाई गई तो लोगों को मजबूरन सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करना पड़ेगा।