फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में बिजली कटौती से मिलेगी राहत : उपायुक्त

Sat, 17 Feb 2024 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। उपायुक्त डॉ. देवांश यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में बिजली कटौती को शीघ्र ही कम कर दिया जाएगा। इसके लिए बिजली विभाग लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहर व आसपास के इलाकों में 16 की बजाय अब 20 से अधिक घंटे बिजली दी जाएगी। इसी प्रकार से देहात में 12 घंटे से बढ़ा कर 17 से 18 घंटे बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से 33 मेगावाट बिजली को बढ़ाकर 45 मेगावाट कर दिया है। इससे समस्या हल होगी। 1987 की बिछाई गई लाइन को अपग्रेड किया जा रहा है। इस लाइन को खिलेनी डोडा तक बिछा दिया गया है और जल्द ही किश्तवाड़ ग्रिड स्टेशन तक पहुंचाई जाएगी। लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। उपराज्यपाल के कहने के बाद ही लाइन को अपग्रेड किया जा रहा है। आम जनता से भी अपील की कि अवैध कनेक्शन न लगाएं, कोई समस्या अधिक किराए वाले बिल को कहा कि हमें बताएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से जारी की गई योजनाओं को लेकर सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों तक पहुंचाया गया है। इस वर्ष किश्तवाड़ आयडल सीजन -2 के लिए 22-23 फरवरी को ऑडीशन आरंभ हो रहे हैं, ताकि मार्च में परीक्षाएं आरंभ होने से पहले ऑडीशन हो सकें। गौरतलब है कि इस बार द्वितीय किश्तवाड़ आयडल में गायक आगे आएं। पिछले वर्ष भी सफल रहा परंतु इस बार हम नकद पुरस्कार की जगह विजयी गायकों के लिए उनके गीतों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए उनकी अलबम आदि बनवाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें