फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार में लोगों को धमकाने का लगा आरोप

विज्ञापन
उधमपुर: व्यापार मंडल के इलेक्शन मैं प्रत्याशी दुकानदारों से वोट की अपील करते हुए. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। एक अगस्त को होने वाले व्यापार मंडल के चुनाव का दिन नजदीक आने के साथ ही मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। दोनों दल सुबह से शाम तक दुकानों में जाकर प्रचार कर रहे हैं, और अपने लिए समर्थन मांग रहे हैं। इसी बीच कई दुकानदारों ने विरोधी दलों पर समर्थन मांगने के साथ धमकाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इस बार व्यापार मंडल का चुनाव केवल अध्यक्ष, महासचिव और खजांची पद के लिए होना है। हर पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान हैं। कहा जा सकता है कि चुनाव केवल दो दलों के बीच होने जा रहा है। शुक्रवार को दोनों दल सुबह से शाम तक बाजार की सड़कों पर प्रचार करते रहे। दोनों दलों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ हर दुकान पर पहुंचे और दुकानदारों से समर्थन मांगा। पूर्व अध्यक्ष वाला दल अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को रख रहा था, तो वहीं दूसरा दल विरोधियों की कमियों को रख कर समर्थन मांग रहा था।
दोनों दल लगातार एक दूसरे पर आरोप लगाते भी नजर आए। कुछ दुकानदारों ने एक दल के चुनाव प्रचार का विरोध किया। दुकानदारों का कहना था कि एक दल प्रचार के दौरान नगर परिषद की कार्रवाई के नाम पर धमका रहा है। इनके प्रत्याशियों का कहना है कि दल के नेता कह रहे हैं कि दुकानों का सामान अंदर रखना है या निडर होकर सामान को बाहर रख कर व्यापार करना है। यह सोच लें। इस तरह के प्रयास को सहन नहीं करेगा। अगर समर्थन मांगना है तो प्रेम से मांगें। किसी को धमकाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें