फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका रामनगर को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष,

विज्ञापन
ामनगर में नगर पालिका को ईओ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सौंपते भाजपा के पार्षद व नेता - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। नगर पालिका रामनगर में रिक्त पडे़ अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को पैंथर्स पार्टी और भाजपा के उम्मीदवारों ने अपने समर्थक पार्षदों के साथ नामांकन भरे। कार्यकारी अधिकारी अनीश गंडोत्रा ने कहा कि बीते दिनों नपा के पार्षदों ने पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया था। जिसके बाद से नपा में अध्यक्ष का पद खाली पड़ा हुआ है। इसे भरने की प्रक्रिया जारी है। शनिवार को इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के नामांकन के लिए आखिरी दिन निर्धारित किया था। जिसके अंतिम दिन पैंथर्स पार्टी और भाजपा ने अलग-अलग नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। जिनके आधार पर 30 नवंबर को अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। संवाद

रामनगर में नगर पालिका को ईओ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सौंपते पैंथर्स पार्टी के पार्षद व नेता- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें