चिनैनी। मरम्मत के चलते मंगलवार सुबह से शाम तक बिजली बंद रही। इस कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। विभाग के अनुसार 33 केवी लाइनों की मरम्मत की गई जिस कारण सप्लाई ठप रही। लंबे कट के कारण कई दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक तराजू बंद रहे जिस कारण व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ा। इसके अलावा फोटोस्टेट, कोहलू सहित अन्य काम प्रभावित रहा। दुकानदारों ने कहा कि दिनभर बिजली बंद होने से नुकसान उठाना पड़ा। गृहणियों को भी परेशान होना पड़ा। जेई रोहित सिंह ने कहा कि मरम्मत के बाद शाम को बिजली बहाल कर दी गई।