किश्तवाड़। जिले में सोमवार को कोरोना के आठ नए मामले मिले हैं, जिनमें सभी स्थानीय हैं। इसके साथ ही 12 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 4342 पहुंच गई है, जिनमें से 4177 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 41 लोगों की महामारी के कारण मौत हुई है। मौजूदा समय में जिले में 124 मामले शेष हैं।