फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ईद पर बाजारों में रौनक बढ़ी, दुकानदारों को कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। ईद को लेकर नगर के बाजारों में काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। खास करके रेडीमेड व कपड़ों की दुकानों पर लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। व्यापारियों का भी अनुमान है कि आने वाले पांच-छह दिनों तक अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। रेडीमेड की दुकान करने वाले विकास ने बताया कि रविवार को मौसम ने व्यापार पर थोड़ा अंकुश लगाया, लेकिन अब अगले कुछ दिन अगर मौसम ने साथ दिया तो व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कपड़े की दुकान करने वाले सुषेण दुबे के मुताबिक ईद का असर बाजारों में देखने को मिलने लगा है। लोग अपने परिजनों के लिए कपड़ा खरीद रहे हैं। आने वाले दिनों में भी बाजारों में लोगों की भीड़ लगने की उम्मीद है। हर्ष ने बताया कि रेडीमेड कपड़ों के अलावा सूट वगैरह भी बिक रहे हैं। मौजूदा समय में लोग नए कपड़े खरीद रहे हैं, ताकि ईद के अवसर पर पहने जा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें