कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) ने करियर काउंसलिंग और स्नातक के बाद के अवसरों पर एक ऑनलाइन सत्र करवाया। इसमें करियर के विकल्प, उच्च शिक्षा के अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और स्नातक के बाद उभरते करियर पथों पर ध्यान केंद्रित किया गया। एसएमवीडीयू से 20 प्रतिभागियों ने सत्र में भाग लिया। कौशल संवर्धन के लिए पेशेवर निकायों की सदस्यता सहित प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई। छात्रों ने कैट, मेट, जेईई जैसी परीक्षाओं के लिए छात्रवृत्ति के साथ-साथ एसएमवीडीयू के शैक्षणिक बुनियादी ढांचे और वातावरण के बारे में भी प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों के पैनल में वरिष्ठ प्रोफेसर अशोक, प्रो. वीके भट्ट, डॉ. आरती, डॉ. सफाक, डॉ. आरिफ बिल्लाह डार, डॉ. राशि टैगर और डॉ. केतन भट्ट शामिल रहे। प्रो. अमित कांत पंडित ने सभी अभिभावकों और भावी छात्रों को करियर की संभावनाओं पर आगे परामर्श और मार्गदर्शन के लिए एसएमवीडीयू आने का निमंत्रण दिया। संवाद