उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से 10 सितंबर को स्थगित परीक्षा की आगामी तिथि की घोषणा कर दी गई है।
बोर्ड की ओर से 10वीं और 11वीं कक्षा की पिछले दिनों जारी वार्षिक प्राइवेट और अर्धवार्षिक परीक्षा 25 और 26 सितंबर को करवाई जाएगी। इसमें 11वीं कक्षा के फिजिक्स, होम साइंस, इतिहास, जन प्रशासन, प्रबंधन संसाधन का और बिजनेस गणित विषय का पेपर 25 सितंबर वीरवार को होगा। 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय का पेपर 26 सितंबर को होगा। संवाद