उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एडीसी के माध्यम से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को 12वीं के लेक्चरर्स की परीक्षा को स्थगित करने के लिए ज्ञापन सौंपा। परिषद की जिला संयोजक दीपिका खजूरिया ने बताया कि पिछले एक महीने से पूरा जम्मू-कश्मीर बंद है। कहीं सड़कें टूटी हैं तो कहीं पुल, किसी का मकान बह गया तो किसी की जमीन। ऐसे हालात को देखते हुए इस समय परीक्षा करवाना उचित नहीं है। विद्यार्थी परिषद ने उपराज्यपाल से मांग की है कि परीक्षा एक महीने के बाद कराई जाए। संवाद