फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गर्ल्स डिग्री काॅलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमन के उर्दू विभाग ने अल्लामा इकबाल फिकर-ओ-फन विषय पर अंतर विभागीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें उर्दू विभाग के प्रमुख डॉ. मूलराज ने कार्यक्रम के बारे में एक संक्षिप्त विवरण दिया और इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के पीछे के विचार पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में चार टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, प्रत्येक टीम में 5-5 प्रतिभागी थे। इसमें विकल्प राउंड, बजर राउंड और रैपिड-फायर राउंड के साथ वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल थे। सबसे अधिक स्कोर करने वाली टीम बी थी। इसमें साक्षी ठाकुर, शबनम अख्तर, सकीना अख्तर, आसिफा बीबी और जैद्या बेगम शामिल थीं। टीम ए और टीम डी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की कार्यवाही का संचालन उर्दू विभाग के संकाय डॉ. सरीर अहमद भट्ट ने किया। प्रतियोगिता का समापन हिंदी विभाग के डॉ. मुश्ताक अहमद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रो. नलिनी पठानिया, डॉ. नेहा गुप्ता, डॉ. ओम प्रकाश, प्रो. मीनाक्षी जमवाल, प्रो. मुश्ताक अहमद, डॉ. सर्बजीत कौर सूदन और प्रो. यश कुमार उपस्थित थे।
फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें