जेयू के वीसी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए
जम्मू। छात्रों के लिए कौशल-आधारित पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं। साथ ही स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए। इससे छात्र रोजगार से जुड़ सकेंगे। यह निर्देश जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के वीसी प्रो. उमेश राय ने सलाहकार समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए। साथ ही शिक्षाविदों, उद्योग प्रतिनिधियों, कौशल क्षेत्र के विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों से चर्चा भी की। इस मौके पर प्रो. राय ने विश्वविद्यालय के एनएएसी ए++ प्रमाणन में विद्यालय के योगदान की सराहना की। एसजीटी विश्वविद्यालय गुरुग्राम के कुलपति प्रो. मदन मोहन चतुर्वेदी ने विद्यालय की उपलब्धियों को सराहा। शिक्षक-केंद्रित से शिक्षार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण में बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि शिक्षा को व्यावहारिक अनुभवों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ब्यूरो