फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुकंप के झटके से सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/भद्रवाह। शाम को भूकंप के झटके लगते ही शहरवासी सहम गए। कुछ शहरवासी घबराकर घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद शाम तक शहर के अंदर भूकंप को लेकर चर्चा होती रही। भद्रवाह में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने पर लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

शाम करीब सवा पांच बजे जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम के समय लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। अचानक जब भूकंप के झटके लगे तो सहम गए। पहले तो किसी को इसकी समझ ही नहीं आई। जब उनको पता चला कि भूकंप के झटके लगे तो सहम कर कई शहरवासी घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद पूरे शहर में भूकंप को लेकर चर्चा शुरू हो गई। लोग एक दूसरे को फोन कर हालचाल भी जानने लगे। हालांकि भूकंप के बाद जिले में किसी तरह से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। डोडा व भद्रवाह में भी भूकंप के झटके महसूस हुए और किसी प्रकार से नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें