किश्तवाड़। परिवहन आयुक्त जम्मू-कश्मीर के निर्देश पर मोटर वाहन विभाग किश्तवाड़ ने मंगलवार को मोटर वाहन निरीक्षक रॉबिन परिहार के नेतृत्व में बिंद्राबन और किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर दो अलग-अलग नाके लगाए। नाके के दौरान 150 से अधिक वाहनों की जांच की गई, विभिन्न यातायात उल्लंघनों के लिए 45 वाहनों के ई-चालान किए गए। इन वाहनों के चालकों से 81,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बिना फिटनेस के चलने वाले एक वाहन को भी जब्त कर लिया गया। संवाद