फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दुर्गा पूजा का समापन, मूर्ति का चंद्रभागा में विसर्जन

Wed, 25 Oct 2023 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नई बस्ती से बस स्टैंड तक निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। देश के विभिन्न स्थानों से आए हुए प्रवासी मजदूरों व मिस्त्रियों ने मंगलवार को विजय दशमी के अवसर पर पहले नवरात्र से शुरू की गई। श्री दुर्गा पूजा का समापन कर वहां स्थापित की गई मां दुर्गा की मूर्ति का विधिवत विसर्जन चंद्रभागा दरिया में किया।
विज्ञापन

प्रवासी दिहाड़ीदारों की तरफ से नगर के नई बस्ती वार्ड तीन में खाली पड़ी मंदिर की जगह पर मां दुर्गा की विशाल मूर्ति को पूजा के बाद स्थापित किया गया था। इस दौरान मौके पर एक पंडाल को लगाकर वहां रोज सुबह व शाम को पूजा की गई। मंगलवार को विजयदशमी पर सुबह मां की पूजा कर हवन किया गया। इसके साथ ही आए हुए सभी लोगों को प्रसाद बांटा गया। बाद में एक भव्य शोभायात्रा को नई बस्ती से बस स्टैंड तक निकाला गया। इसमें शामिल लोगों ने माता के जयघोष लगाए। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं ने अपने सिर पर घरों में लगाई हुई साख को उठाया था। शोभायात्रा में नाच गाकर धमाल मचाया। इस दौरान ढोल की थाप पर झूमे। बस स्टैंड से यह शोभायात्रा चंद्रभागा दरिया तक गई, जहां पर पूजा की गई। बाद में पूरे हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा की विशाल मूर्ति को प्रवाहित किया गया। महिलाओं ने अपने साथ लाई हुई साख को चंद्रभागा में प्रवाहित किया। गौरतलब है कि प्रवासी दिहाड़ीदार नगर के वार्ड नंबर एक, दो, तीन के साथ ही जिला मुख्यालय के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र तरैंथा, गीता नगर, ग्रामोड, माडी, विजयपुर में रहते है मंगलवार को निकली शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें