फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ किलो भुक्की के साथ चालक हिरासत में ।

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी (उधमपुर)। चिनैनी पुलिस ने हाईवे पर नाके के दौरान कंटेनर में रखी गई 300 किलो भुक्की बरामद की है। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर कंटेनर को सीज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चिनैनी पुलिस के एसडीपीओ अहमद शफी जरगर और थाना प्रभारी ओम प्रकाश की टीम ने हाईवे के जीरो प्वाइंट के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहे एक कंटेनर को जब पुलिस ने रोका और उसकी चेकिंग की तो पुलिस ने पाया कि कंटेनर में एक अलग केबिन बनाया गया है। इसे पुलिस ने चेक किया तो उसमें भुक्की के 20 बोरे पाए गए। वहीं पुलिस ने बोरों को सीज कर उनका वजन किया तो उनमें तीन क्विंटल भुक्की पाई गई। इसे पुलिस ने बरामद कर उसे सीज कर कब्जे में ले लिया है और आरोपी जगदीप सिंह निवासी लुधियाना को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि 23 अक्तूबर को भी चिनैनी पुलिस ने हाईवे पर नाके के दौरान अरबों रुपये की हेरोईन बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया था। हेरोईन अफगान की थी, जो श्रीनगर से पंजाब की ओर ले जाई जा रही थी। वहीं अब भुक्की को पकड़कर पुलिस नशे में लिप्त कारोबारियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है ताकि इन कारोबारियों पर नकेल कसी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें