फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30.90 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रैंबल थाना पुलिस ने टिकरी इलाके से बुधवार को दो मामलों में 30.90 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस पोस्ट टिकरी के पीएसआई अब्दुल सतार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने कटड़ा-टिकरी मार्ग पर गश्त के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते एक व्यक्ति को देखा। पुलिस को देख कर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। तलाशी में 20.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान अजहर चंदेल निवासी हाउसिंग कॉलोनी उधमपुर के रूप में हुई। दूसरे मामले में टिकरी नाका पर एक बाइक (जेके02एएच-9289) सवार पहुंचा और पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से 10.40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान तारीक हुसैन निवासी चक रखवाल के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें