रामबन। पुलिस ने रविवार को चंद्रकोट में 510 ग्राम चरस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि नरेश सिंह निवासी डुग्गा, बिबरोता (राजगढ़) चरस लेकर चंद्रकोट की ओर जा रहा है। पुलिस ने चंद्रकोट-राजगढ़ मार्ग पर उसे रोककर तलाशी ली तो चरस मिली। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की गई। संवाद