फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दंदयाल के नशा तस्कर की 30 लाख की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने नशा तस्कर की लगभग 30 लाख रुपये की अचल संपत्ति को जब्त किया है। यह कुर्की उधमपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के तहत की गई है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी भूपेश पगेत्रा निवासी दंदयाल के पास मकान और कुछ घरेलू सामान है जो उसने नशीले पदार्थों के व्यापार से प्राप्त आय से अर्जित की थी। इसके चलते आवासीय मकान, 5 मरला जमीन और घरेलू सामान को कुर्क कर लिया गया। इसके साथ इस वर्ष एनडीपीएस से संबंधित संपत्ति की कुर्की 1.80 करोड़ तक पहुंच गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें