पुलिस द्वारा पकड़ा गया ड्रग तस्कर।
उधमपुर। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुख्यात ड्रग तस्कर अजहर चंदेल निवासी हाउसिंग कॉलोनी उधमपुर को शहर व इसके आसपास के इलाकों में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री और वितरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शांतिपूर्ण माहौल के लिए खतरा है, जो अक्सर क्षेत्र के युवाओं को नशे की लत में शामिल करने की कोशिश करता था। आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं जिनमें वह उधमपुर के स्थानीय लोगों को ड्रग्स की आपूर्ति कर नशे को बढ़ावा देने में शामिल था। संवाद