उधमपुर। पुलिस चौकी रौन की टीम ने तवी पुल के पास गश्त करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पुलिस टीम को देखकर व्यक्ति मुड़कर भागने की फिराक में था, मगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अभिनंदन खजूरिया उर्फ नंदू निवासी वार्ड नंबर 2 उधमपुर की तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने आरोपी व्यक्ति से 5.60 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।