डोडा। डॉ. वर्षा शर्मा ने सोमवार को सीएचसी भद्रवाह में कर्मचारियों की मौजूदगी में औपचारिक रूप से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर भद्रवाह का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद डॉ. वर्षा शर्मा ने अस्पताल का संक्षिप्त निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों, रोगियों और परिचारकों से बातचीत की और चल रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने टीम वर्क, रोगी देखभाल और ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य सेवा वितरण को मजबूत करने पर जोर दिया। इससे पहले डॉ. वर्षा शर्मा छह महीने तक बीएमओ ठाठरी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। संवाद