फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में दर्जनों पीडीपी, एनसी नेता भाजपा में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में वीरवार को भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना और अशोक कौल मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पीडीसी और नेकां सहित कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। इनमें पीडीपी के जिला महा सचिव सुरेश कुमार शर्मा, एनसी के राकेश कमार गुप्ता सहित कई अन्य नेता अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुए हैं। इनका भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने हार व मालाएं पहना कर स्वागत किया है। रविंद्र रैना ने पार्टी के सदस्यों से भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला प्रधान प्रदीप सिंह, वरिष्ठ नेता बृज मोहन शर्मा, तारिक कीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें