फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भारतीय सेना ने कुलहंड में चिकित्सा शिविर लगाया

विज्ञापन
एक युवक की जांच करते सेना के डॉक्टर। स्रोत: सेना
विज्ञापन
डोडा। ऑपरेशन सद्भावना के तहत भारतीय सेना ने कुलहंड में शनिवार को एक व्यापक चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य गुज्जर और बक्करवाल समुदायों की स्वास्थ्य सेवा और पशु चिकित्सा संबंधी जरूरतों को पूरा करना था। शिविर का नेतृत्व सैन्य चिकित्सा अधिकारियों, जिला भेड़ एवं पशुपालन विभाग और सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने किया। लोगों को दवा वितरण सहित कई प्रकार की चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। पशुधन की देखभाल के लिए एक पशु चिकित्सा अभियान चलाया गया। इसमें गाय, भेड़, घोड़े, खच्चर, बकरी और भैंस सहित 67 पशुओं की जांच की गई और मुफ्त चिकित्सा प्रदान की गई। लोगों ने सेना का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें