डोडा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस ने सादिकाबाद में बड़ी सफलता हासिल की है। आवासीय संपत्ति पर छापे के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। साथ ही करीब 23 लाख रुपये और 85 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। एसएसपी कार्तिक शोतिया ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के ठिकानों पर प्रहार किया जा रहा है ताकि इस खतरे को जड़ से मिटाया जा सके। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। संवाद