डोडा। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के गैर राजपत्रित कर्मचारियों ने सोमवार को फिर से प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पांच साल से ज्यादा समय तक सेवा देने के बावजूद बिना प्रमोशन पॉलिसी या जॉब सिक्योरिटी के काम कर रहे हैं। 2019-2020 के बाद भर्ती कर्मचारियों के लिए रिक्रूटमेंट और सर्विस रूल्स को फाइनल करने में देरी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर लंबित मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज कर सकते हैं। संवाद