डोडा। डोडा जिले के जाक्यास इलाके में स्थित बर्री बाजार में मंगलवार सुबह आग लगने से चार दुकानें और एक मकान जल गया। आग सबसे पहले कंप्यूटर की एक दुकान में लगी। घटना की सूचना मिलते ही गंदोह से दमकल गाड़ियां रवाना की गईं। पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 07:58 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। आग की घटना में तस्लीम वानी के मकान के साथ चार दुकानें पूरी तरह जल गई हैं। प्रीतम सिंह के एक मकान और आसपास की दुकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।