डोडा। असम राइफल्स ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत सोमवार को जिले के सरकारी हाई स्कूल हंच में एक व्यापक चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया। इसका उद्देश्य हंच क्षेत्र के दूरस्थ और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में रहने वाले गुज्जर और बक्करवाल समुदायों की स्वास्थ्य सेवा और पशु चिकित्सा संबंधी जरूरतों को पूरा करना था। शिविर का नेतृत्व असम राइफल्स के समर्पित चिकित्सा अधिकारियों और सरकारी अस्पतालों के पशु चिकित्सा विशेषज्ञों ने किया। शिविरों में 560 स्थानीय लोगों और 238 पशुओं को चिकित्सा सेवा प्रदान की गई। संवाद