डोडा। पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न हिस्सों में नशे के विरुद्ध अभियान छेड़ा। इस दौरान ठाठरी, खेलानी और अस्सर थाने के अधिकार क्षेत्र में फैली भांग को नष्ट किया गया। इसके अलावा अस्सर और बग्गर में लगभग तीन कनाल जमीन पर उगे भांग के पौधों को नष्ट किया गया। अभियान कार्यकारी मजिस्ट्रेट अस्सर की मेडिकल टीम और अधिकारियों की मौजूदगी में चलाया गया। संवाद