कटड़ा। धर्मनगरी में भी शनिवार को सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर रहे। बीएमओ डाॅ. रछपाल ने कहा कि डॉक्टर लोगों की जिंदगी बचाते हैं। आज उनकी रक्षा को लेकर गंभीर होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सीबीआई निष्पक्ष जांच करे और जूनियर डॉक्टर की हत्या करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। संवाद