फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक देविकानगरी में होती रही आतिशबाजी, जगमग रहा आसमान

विज्ञापन
उधमपुर: दिवाली के दिन फुलझड़ियां जलाकर दिवाली मनाते हुए बच्चे व आतिशबाजी करते हुए. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। देविकानगरी में दिवाली सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर व ग्रामीण इलाकों के लोग देर रात तक दिवाली के जश्न में डूबे रहे। आसमानी तीर, पटाखे, फुलझड़ियों व अनार के साथ आतिशबाजी करते हुए बच्चे व युवा दिवाली के उल्लास को बढ़ाते रहे। सुबह से रात तक शहर के बाजार व लोगों के घर आकर्षक फूलों और रोशनियों से सजे रहे। बाजारों में भी रात तक रौनक बनी रही।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण दो वर्ष फीके रहे दिवाली के त्योहार को इस बार खास बनाने का जुनून लोगों पर सवार था। इसकी खरीदारी को लेकर सुबह से ही लोग शहर पहुंचने लगे थे। शाम तक लोगों ने जमकर खरीदारी की, और रात में धन व वैभव की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की। शुभ मुहूर्त में पूजा कर लोगों ने अपने परिवार की सुख व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पूजन करने के साथ ही बच्चे व युवा आतिशबाजी में जुट गए। देर रात तक ये आतिशबाजी में व्यस्त रहे। शहर का आसमान रॉकेटों से जगमगाता नजर आ रहा था।
आतिशबाजी के दौरान बच्चों व युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। देर रात तक युवा जोश के साथ आतिशबाजी करते नजर आए। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। उधर, खरीदारी के दौरान शहर में बेतरतीब खड़े किए वाहनों के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शहर के मेन बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, गोलमार्केट, मुखर्जी बाजार में जाम लगा रहा। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए जवानों को तैनात किया गया था। लेकिन, वाहनों की संख्या अधिक थी, इसलिए जवानों भी दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।

उधमपुर: दिवाली के दिन फुलझड़ियां जलाकर दिवाली मनाते हुए बच्चे व आतिशबाजी करते हुए.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: दिवाली के दिन फुलझड़ियां जलाकर दिवाली मनाते हुए बच्चे व आतिशबाजी करते हुए.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें