फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे व फूल खरीदने टूटी भीड़, कई लौटे खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के सुभाष स्टेडियम में सोमवार को सुबह से रात तक पटाखों की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा शहर में फूलों की भी खूब खरीदारी की गई। शहर में फूलों के हार बेचने वाले रविवार की रात से ही डेरा डाल कर बैठ गए थे। सुबह होते ही लोग यहां खरीदारी के लिए टूट पड़े। कई स्थानों पर फूल खत्म होने पर लोगों को इधर-उधर परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सभी फूल वालों के पास ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई। शहर के गोल मार्केट, इंदिरा चौक, सलाथिया चौक पर सबसे ज्यादा फूल बिके। फूलों की इतनी ज्यादा मांग हो गई थी कि दोपहर तक कई स्थानों पर फूल मिलना बंद हो गए। इसके बाद लोगों को फूलों के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं, सुभाष स्टेडियम में पटाखों की बिक्री के लिए करीब 48 स्टॉल लगाए गए थे। वहां सुबह होते ही लोग पहुंचना शुरू हो गए थे, और देर शाम तक लोग इन स्टॉलों पर पटाखे खरीदते नजर आए।
शाम को सुभाष स्टेडियम में पटाखे खरीदने के लिए लोगों के पहुंचने पर मेले जैसा माहौल बन गया था। सुभाष स्टेडियम में सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे। स्टेडियम मार्ग पर सुबह से शाम तक यातायात भी प्रभावित रहा। स्टेडियम में पटाखे खरीदने के लिए ज्यादातर लोग वाहन लेकर आए थे और मार्ग पर ही वाहनों को पार्क कर दिया गया। इसके कारण शाम तक यातायात प्रभावित रहा और स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें