फोटो....भारतीय सेना वंचित व गरीब बच्चों में गर्म वस्त्र वितरित करते हुए।
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। सेना अपने प्रयासों के क्रम में मंगलवार को किश्तवाड़ के वंचित और जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े बांटे। हट्टा, मता, अपर पूछाल, लोअर पूछाल और नागनी क्षेत्रों में रहने वाले विभिन्न आयु के बच्चों को सर्दी सहने में सहायता के लिए जैकेट और गर्म पतलून सहित कई गर्म कपड़े वितरित किए गए। बच्चों ने कड़ाके की ठंड में मदद के लिए हाथ बढ़ाने के लिए सेना का आभार व्यक्त किया। इस अभियान से कुल 57 बच्चे लाभान्वित हुए। स्थानीय लोग इस नेक कार्य से अभिभूत थे। उन्होंने सेना के प्रयासों की सराहना की, और इस तरह के और आयोजनों का अनुरोध किया। संवाद
फोटो....भारतीय सेना वंचित व गरीब बच्चों में गर्म वस्त्र वितरित करते हुए।- फोटो : UDHAMPUR
फोटो....भारतीय सेना वंचित व गरीब बच्चों में गर्म वस्त्र वितरित करते हुए।- फोटो : UDHAMPUR